MP news : राशन दुकान पर मिलने वाले चावल को 11 रूपए किलो में खरीदने का खेल, कालाबाजारी का भंडाफोड़

इंदौर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल का अवैध कारोबार और कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन के अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत 13 क्विंटल से अधिक चावल सहित दो आटो-रिक्शा, दो तोल कोटे एवं दो हैंडीमाईक जप्त किेये गये। कुल जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 23 हजार 812 रूपये है। आरोपियों के विरूद्ध 3/7 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर एफ.आई.आर. दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

indore

ऐसे हुआ कालाबाजारी का भंडाफोड़

कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर एवं अपर कलेक्टर अभय बेडेकर को प्राप्त शिकायत की जांच के संबंध में खाद्य विभाग के अमले द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। इंदौर के वार्ड क्रमांक 64 के पवनपुरी कालोनी इंदौर में चावल के अवैध कारोबार की शिकायत पर जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अविनाश जैन, अंकुर गुप्ता तथा महादेव मुवेल तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर कुछ लोगों से मौके पर बिना बिल तथा बिना दस्तावेज का 1.60 क्विंटल चावल, ऑटो रिक्शा में रखा पाया गया, एक तौल कांटा एवं एक हैंडीमाईक मौके पर जप्त किया गया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

आरोपी द्वारा उपभोक्ताओं से 10 से 11 रूपये प्रति किलो सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल खरीदना पाया गया। आरोपी द्वारा जिंसी मल्हारगंज में अनाज व्यापारी की दुकान पर बेचने हेतु ले जाने हेतु ले जाया जा रहा था। जांच दल द्वारा तत्काल मल्हारगंज अनाज की दुकान की जांच की गई, जिसमें दुकान मालिक मौके पर नहीं आए एंव प्रतिनिधि ने बंद दुकान का ताला खोलकर जांच करवाई। जिसमें दो बोरी चावल एवं दुकान के बाहर 14 बोरी चावल मात्रा 6.92 क्विंटल बिना बिल दस्तावेज का भंडारित पाया गया। मौके पर दल द्वारा उक्त ऑटो रिक्शा एवं रिक्शा में रखे चावल 4.55 क्विंटल एक तौल कांटा, एक हैंडीमाईक को जप्त किया गया एवं इस प्रकार जांच में मौके पर अनवर द्वारा अनाज खरीदी की आड में पीडीएस के चावल की अवैध खरीदी बिक्री, भंडारण एवं कालाबाजारी करना पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+