Indore news : सफाईकर्मी और पार्षद पति का हुआ विवाद, जमकर चले लात - घूंसे
इंदौर, 13 अक्टूबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पार्षद पति और सफाई कर्मी के बीच विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि, दोनों ही पक्षों में मारपीट होनी शुरू हो गई। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार शाम 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जब महिला सफाईकर्मी और पार्षद पति का फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं जब यह विवाद सुलझाने के लिए मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाने पर दोनों ही पक्ष एकत्रित हो गए, जहां देखते ही देखते दोनों ही पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम राऊ थाना परिसर में घटित हुआ, जब महिला सफाई कर्मी और पार्षद पति का विवाद हो जाने के बाद दोनों ही पक्षों को पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए थाने बुलाया तो वहीं दोनों ही पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जहां भीड़ ने पार्षद पति के साथ भी जमकर मारपीट की, उधर पुलिस ने मामले को जैसे-तैसे शांत कराते हुए पार्षद पति को छुड़ाया, और भीड़ से बाहर लाए। वहीं इसके बाद सफाई कर्मियों ने थाने के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी थाने पर एकत्रित हो गए थे।
पुलिस ने सुनी दोनों ही पक्षों की बात
पुलिस ने जैसे-तैसे थाने में हुए विवाद को शांत कराते हुए दोनों ही पक्षों की बात सुनी, जहां दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर, विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे, तो वहीं मामले की सूचना मिलते ही पार्षद पति समर्थक भी बड़ी संख्या में थाने पर एकत्रित होने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications