Indore news : इंदौर के इन बाजारों में पटाखे फोड़ना प्रतिबंधित, जानिए क्या है कारण
मध्यप्रदेश में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एमटी क्लॉथ मार्केट और आसपास के क्षेत्र में 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक पटाखा चलाने को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश धारा 144 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार एमपी क्लॉथ मार्केट, शीतलामाता बाजार मुख्य सड़क सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पटाखे नहीं फोड़ने जा सकेंगे, और ना ही आतिशबाजी की जा सकेगी। इसी तरह सराफा बाजार, खजूरी बाजार, मालवा मिल चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, सियागंज और महारानी रोड क्षेत्र में भी पटाखों और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा।

अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन
जैसे-जैसे दीपावली का पर्व पास आते चला जा रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में भी भीड़ बढ़ती चली जा रही है। यही कारण है कि, अब पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है, जहां लगातार शहर में वाहनों की चेकिंग का सिलसिला जारी है तो वहीं भीड़ भरे बाजारों में पुलिस व्यवस्था भी की गई है। इतना ही नहीं पुलिस भीड़ भरे इलाकों में पैनी नजर रखे हुए हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके, शहर के बीच बाजार यानी राजवाड़ा और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ जमा होने के कारण पुलिस ने खास व्यवस्था की हुई है।
बाजारों में बढ़ने लगी रौनक
जैसे-जैसे दीपावली का पर्व पास आते चला जा रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजारों में भी भीड़ नजर आने लगी है। धीरे-धीरे लोग अब बाजारों में निकल रहे हैं, और अपनी जरूरतों का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। वहीं बाजारों में अच्छी खासी ग्राहक होने की संभावना जताई जा रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर हो या सोना - चांदी व्यापार हर तरफ तैयारियां पूरी कर ली गई है, जहां पुष्य नक्षत्र से शुरू हुए दीपावली के महापर्व को बाजार के लिहाज से अच्छा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, लोग भी अब बाजारों में निकलने लगे हैं, जहां सभी सेक्टर्स में व्यापार बढ़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications