Indore news : Dhanteras पर स्ट्रीट वेंडर्स से दीये खरीदने पहुंचे जनप्रतिनिधि, दिया ये खास संदेश

धनतेरस का पर्व प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां जनप्रतिनिधि भी राजवाड़ा पर स्ट्रीट वेंडर्स से खरीददारी करने निकले, इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्ट्रीट वेंडर्स से दीये और अन्य सामग्री खरीदते नजर आ रहे थे। दीपावली के त्यौहार से पहले धनतेरस के दिन पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राजबाड़ा के फुटपाथ पर दुकानदारों से दीए खरीदे। ये आम लोगों की तरह दीए खरीदने पहुंचे थे, उन्होंने मिट्टी के दीए खरीदकर एक तरह से ईको फ्रेंडली दीवाली मनाने का संदेश दिया। इसी दौरान उन्होंने दीपावली की खरीददारी भी की है।

indore

दीपावली पर्व का उत्साह

देशभर में इन दिनों दीपावली पर्व का हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां बाजारों में भी लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ रही है तो वहीं दीपावली से 2 दिन पहले यानी धनतेरस पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि, इंदौर के प्रमुख बाजार जिनमें सराफा, बर्तन बाजार, राजवाड़ा और खजूरी बाजार सजधज कर तैयार नजर आ रहे हैं। व्यापारियों ने धनतेरस पर्व की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी, जहां अब यह तैयारियां सजावट के रूप में नजर आ रहे हैं। उधर, धनतेरस पर व्यापारियों को व्यापार की उम्मीद है।

अच्छे खासे व्यापार की उम्मीद

व्यापारियों की मानें तो धनतेरस का पर्व हर साल अच्छा खासा व्यापार देकर जाता है। यही कारण है कि, अबकी बार भी व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना है। धनतेरस पर प्रमुख तौर से बर्तन और सोना चांदी के आभूषण खरीदने का महत्व है। यही कारण है कि, लोग इन दिनों सराफा और बर्तन बाजार पहुंचकर खरीददारी करते नजर आते हैं। वहीं अब दोनों ही बाजार सज धज कर ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां व्यापारियों ने अलग-अलग स्कीम और ऑफर्स भी निकाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+