Indore में New Year के नाम पर हुड़दंग मचाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस लेगी सख्त एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने नए साल के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए, बताया कि, ड्रिंक और ड्राइव से बचेंः शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है। यदि आपने शराब का सेवन किया है, तो कैब का उपयोग करें या ड्राइवर नियुक्त करें।
नशे से परहेज करें: घर, सार्वजनिक स्थान या आयोजन में ड्रग्स एवं मादक पदार्थ के सेवन से बचे।

दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठकर जाना पूरी तरह से गैर कानूनी है तीन सवारी पकड़े जाने पर MV Act के तहत कार्यवाही की जाएगी।
स्पीड लिमिट का पालन करें: तेज गति न केवल आपके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकती है। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
ध्वनि प्रदूषण से बचेंः देर रात तेज संगीत या पटाखे चलाने से बचें। इससे दूसरों को परेशानी हो सकती है। उल्लंघन करने पर नॉइस पॉल्यूशन एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
सार्वजनिक स्थलों पर संयम बरतेंः खुले स्थानों पर किसी भी अनुचित गतिविधि से बचें।
सुरक्षित पार्टी स्थलों का चयन करें: जश्न मनाने के लिए सुरक्षित और वैध स्थानों पर जाएं। अनधिकृत एवं असुरक्षित स्थानों से दूर रहें।
जिम्मेदारी : यदि आप अपने दोस्तों के साथ हैं, तो एक-दूसरे का ख्याल रखें और किसी भी जोखिम भरी गतिविधि से बचें।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षाः महिलाओं और बच्चों को किसी भी असहज स्थिति में अकेले न छोड़ें। सुरक्षा एवं गरिमा का ध्यान रखें तथा सम्मान करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 100 या पुलिस के नंबरों पर कॉल करें।
सीसीटीवी की निगरानीः सभी आयोजक अपने कार्यक्रम स्थल के आसपास सीसीटीवी
पुलिस ने ढूंढे लाखों के मोबाईल
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस क्राइम ब्रांच की प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लगभग, 25 लाख़ रूपये कीमत के 115 गुम मोबाईल फोन, ढूंढकर आवेदकों को वापस किए। गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशों से बरामद किये गए है। इंदौर पुलिस ने वर्ष 2024 में अभी तक कुल 986 गुम मोबाईल आवेदकों को वापस कर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई है।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने ढूंढे चोरी के मोबाईल, इनमें कहीं आपका फोन तो नहीं है शामिल, जानिए












Click it and Unblock the Notifications