Indore News: सड़क पर अंधेरा देख निगम कमिश्नर को आया गुस्सा, जिम्मेदारों को दी सख्त सजा
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा का एक्शन अंदाज देखने मिल रहा है, जहां एक बार फिर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने विद्युत व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के क्रम में रात्रि कालीन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मार्गो एवं कॉलोनी में लाइट बंद होने पर एक सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,एक को निलंबित और एक सब इंजीनियर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा कार्यालय जाते समय रेसीडेंसी कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन दिखाई दिया जिस पर कचरा गाड़ी के ऊपर रखा हुआ था।
आयुक्त द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन रोक कर वाहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्राइवर और हेल्पर को कचरा अलग-अलग रखने और कचरा गाड़ी के अंदर ही कचरा रखने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त वर्मा द्वारा समस्त स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि, डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन जब फील्ड में भ्रमण करते हो तो उन पर नजर रखें और यदि कचरा गाड़ी के बाहर दिखाई दे तो उसे अंदर रखने के लिए ड्राइवर और हेल्पर को समझाएं इसके उपरांत भी ड्राइवर और हेल्पर द्वारा कचरा वाहन के ऊपर रखा जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आजाद नगर कचरा ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गाड़ी आने के बाद कितने समय में खाली हो जाती है सुखा और गीला कचरा तथा अन्य तरह के कचरे को अलग-अलग रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। गाड़ी आने के बाद ज्यादा समय तक ट्रांसफर स्टेशन पर नहीं रुके, गाड़ियों को तत्काल खाली कराकर वापस भेज जावे। कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहे। समय-समय पर साफ सफाई की जावे कचरा इकट्ठा होते ही तत्काल ट्रेंचिंग ग्राउंड पर भेजा जावे, इसके साथ ही गाड़ियों के खाली होने के बाद गाड़ी की धुलाई करने के उपरांत ही गाड़ी को वापस भेजने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े- '3 दिन की मोहलत दे रहा हूं...', जनसमस्या सुन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications