Indore News: स्वच्छ शहर में गंदगी फैलाने वालों पर एक्शन, निगम ने किया 1 लाख का स्पॉट फाइन
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, चालक तार कचरा और गंदगी फैलाने वालों के लिए विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में झोन क्रमांक 15, वार्ड 83, स्कीम नंबर 71 स्थित स्क्रैप व्यापारी N.S. ट्रेडर्स द्वारा रोड पर अत्यधिक गंदगी फैलाने, कचरा करने और 10 हजार स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्र पर अतिक्रमण करने की शिकायतों पर नगर निगम ने सख्त कार्यवाही की है।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज धौलपुरे, सत्येंद्र सिंह तोमर, करतार सिंह, वार्ड दरोगा और NGO टीम ने N.S. ट्रेडर्स पर एक लाख रुपए का स्पॉट फाइन लगाया। इसके साथ ही N.S. ट्रेडर्स को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ और भी बड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं अब निगम आगे इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम देगा.
स्वच्छता में नंबर-1 आएगा इंदौर
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, इंदौर स्मार्ट सिटी में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, उपायुक्त शैलेष अवस्थी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे। महापौर भार्गव ने कहा कि, इंदौर स्वच्छता की राजधानी, एक बार फिर देश में स्वच्छता का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने कई नवाचारों को अपनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन का लक्ष्य रखा है। इंदौर नगर निगम द्वारा इस वर्ष के सर्वेक्षण की तैयारियों में विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें सरप्राइज विजिट और वार्डों के बीच प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: कचरा दिखते ही कमिश्नर को आया गुस्सा, दरोगा को दी सजा












Click it and Unblock the Notifications