MLA आकाश विजयवर्गीय हुए फोन हैकिंग के शिकार, हैकर्स ने चली ऐसी चाल!
इंदौर, 22 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हैकर्स के हौंसले बुलंद होते चले जा रहे हैं, जहां इसका एक उदाहरण फिर सामने आया है, इंदौर की विधानसभा 3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक कर लिया गया, इतना ही नहीं हैकर्स ने विधायक के फोन से कई लोगों से पैसों की मांग भी की है, इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच से की है. विधायक आकाश विजयवर्गीय को उनके जान पहचान के लोगों ने बताया कि उनके फोन से लगातार धमकियां मिल रही हैं, साथ ही पैसों की मांग भी की जा रही है, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया, और फिर एमएलए आकाश विजयवर्गीय ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से करते हुए जांच की मांग की है.

जांच में जुटे पुलिस के आला अधिकारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल फोन हैक होने की शिकायत मिली है, विधायक आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक कर हैकर्स ने कुछ लोगों को धमकाया है, तो वहीं कुछ लोगों से पैसों की मांग भी की है. प्रारंभिक जांच में हैकर्स द्वारा कुछ एप इस्तेमाल कर हैकिंग की वारदात को अंजाम देने जानकारी सामने आई है, वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रही है.
लगातार सामने आ रही है हैकिंग की वारदात
कुछ समय से इंदौर में लगातार हैकिंग की वारदात सामने आने का घटनाक्रम बढ़ गया है, जहां लगातार क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को हैकिंग से जुड़ी वारदातों की शिकायत मिलती रहती है. वहीं समय-समय पर पुलिस हैकिंग जैसे क्राइम से बचने के लिए लोगों को जागरूक करती नजर आती है, लेकिन बावजूद इसके हैकिंग जैसी वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही.












Click it and Unblock the Notifications