इंदौर नगर निगम चुनाव में अरबपति VS करोड़पति का मुकाबला, कौन बनेगा महापौर?
इंदौर, 20 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के महापौर प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. अबकी बार इंदौर में महापौर पद के लिए मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की संभावना है, जहां एक तरफ कांग्रेस की ओर से अरबपति प्रत्याशी मैदान में है, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी करोड़पति प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के महापौर प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्र ने सभी को चौंका दिया, जहां दोनों ही प्रत्याशी संपत्ति के मामले में संपन्न हैं.

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला हैं अरबपति
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की संपत्ति पर एक नजर डालें तो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी और विधायक संजय शुक्ला 170 करोड़ के मालिक हैं, उनके पास 75 बड़ी-छोटी गाड़िया हैं, जिसमें बीएमडब्लू,मर्सिडीज,रेंज रोवर और इनोवा शामिल है. संजय शुक्ला ने यह जानकारी नामांकन फार्म भरने के दौरान दिए गए शपथ पत्र में दी है.
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव हैं करोड़पति
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के पास बैंक खातों, पॉलिसी, ज्वेलरी, दो कार, दो फ्लैट, एक आवासीय भूखंड आदि मिलाकर लगभग सवा दो करोड़ रूपए की संपत्ति है, उनके पास होंडा सिटी कार, बैंकों में जमा राशि और सोना आदि मिलाकर लगभग 62.99 लाख रुपये मूल्य की चल संपत्ति है. भार्गव के पास 2 पॉलिसी से 16 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर है. वहीं बेटे संघमित्र का एक लाख रूपए का बीमा है.












Click it and Unblock the Notifications