MP के इस शहर में नवनिर्वाचित महापौर का नवाचार, इलेक्ट्रिक कार में हुए सवार
इंदौर, 6 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों वायु प्रदूषण कम करने की कवायद की जा रही है। इसी के चलते देश के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग का सिलसिला बढ़ गया है, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी अब इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करेंगे, जहां पुष्यमित्र भार्गव के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी उनकी इलेक्ट्रिक कार सुर्खियों में बनी रही। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने नवाचार के लिए अलग पहचान रखते हैं, जहां वे प्रदेश के युवा महापौर होने के साथ-साथ शहर के विकास को लेकर अलग विजन के लिए खास पहचान रखते हैं।

एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार पहली प्राथमिकता
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो स्वच्छता के मामले में नंबर वन है, लेकिन शहर में वायु प्रदूषण को कम करना बड़ी चुनौती है, जिसे लेकर इंदौर नगर निगम में लगातार काम कर रहा है। इस बीच शहर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से इलेक्ट्रिक कार का उपयोग करना, इस बात का संदेश है कि, शहर अब वायु प्रदूषण कम करने को लेकर काम करेगा, जहां शहर का वायु प्रदूषण कम करना नगर निगम की पहली प्राथमिकता होगी, तो वहीं स्वच्छता के नंबर वन पायदान पर बने रहने की भी पुरजोर कोशिश की जाएगी।

इलेक्ट्रिक कार के फायदे
बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड इन दिनों देश में लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां लोग अब पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कार के बजाय इलेक्ट्रिक कार पसंद करते हैं। इलेक्ट्रिक कार के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा है कि, यह कार प्रदूषण नहीं करती। साथ ही इलेक्ट्रिक से चलने वाली कार कम चार्जिंग में ज्यादा किलोमीटर चलने का दम रखती है। यही कारण है कि, लोग अब इलेक्ट्रिक कार को पसंद कर रहे हैं।

भार्गव ने ली महापौर पद की शपथ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी के पार्षदों ने शपथ ग्रहण की, शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications