MP के इस शहर में महापौर का नायक अंदाज, ऑन द स्पॉट ले रहे फैसले
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों महापौर का नायक अंदाज देखने मिल रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं, साथ ही महापौर अलग-अलग तरह की व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। वहीं अबकी बार महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड क्रमांक 79 में पहुंचकर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान रहवासी खुद महापौर को अपनी समस्या बताते नजर आए, तो वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऑन द स्पॉट रहवासियों की समस्या का समाधान किया।

वार्ड का रियलिटी चेक किया
इन दिनों अलग-अलग वार्डों का दौरा कर रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव वार्ड क्रमांक 79 में पहुंचें, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल समेत नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आमजन से सीधे बातचीत करते हुए वार्ड का रियलिटी चैक किया, जहां आमजन ने महापौर को वार्ड से जुड़े कुछ समस्याएं भी बताई। वहीं इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऑन द स्पॉट अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए।
लगातार कर रहे वार्डों का दौरा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, नियमित हमारे दौरे में हम वार्ड क्रमांक 79 में दौरे के लिए गए थे, जहां कई सारी व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। वार्ड 79 में कई गांव आते हैं, जिसमें मुंडी गांव का दौरा हमने किया है, बरसात के बाद की सफाई, हमारे पुरारे जलस्त्रोत, कुएं और बावडी के जीर्णोद्धार के लिए कहा है, साथ ही इन 29 गांवों के समग्र विकास के लिए एक सेल बने ऐसा भी हम करने वाले हैं। इन दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार शहर के अलग-अलग वार्डों का दौरा कर हाल जान रहे हैं, जहां इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव वार्ड क्रमांक 79 के निरीक्षण के लिए पहुंचे, यहां उन्होंने वार्ड का हाल जानने के साथ दिशा-निर्देश दिए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव इससे पहले भी अलग-अलग वार्डों का दौरा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications