Indore news: इंदौर में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित, अलर्ट जारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 16 सितम्बर 2023 को अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
MP पर मानसून एक बार फिर मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में भी लगातार बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इस बीच का इंदौर में सितंबर के शुरुआती 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं एक बार फिर से नया सिस्टम तैयार हो जाने के बाद इंदौर में बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा।

भारी बारिश का अलर्ट जारी
13 सितंबर को एक्टिव हुआ सिस्टम 18 सितंबर तक बारिश कराएगा, जिससे आपके नदी, तालाब, कुएं, नलकूप सभी पूर्ण रूप से भर जाएंगे। वहीं इसके बाद एक सिस्टम 18-19 सितंबर को बनने के आसार हैं, यह 21 से 28 सितंबर तक बारिश देगा, परंतु अभी इस सिस्टम का रूट तय नहीं है। यह छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात की तरफ जाएगा तो मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश देगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी पर मानसून एक बार फिर मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में भी लगातार बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इस बीच का इंदौर में सितंबर के शुरुआती 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
अब तक हुई इतनी बारिश
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 908.9 मिलीमीटर (साढ़े 35 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 940.5 मिलीमीटर (37 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 810.6 मिमी., महू में 780 मिमी., सांवेर में 1020.8 मिमी., देपालपुर में 1264.2 मिमी., गौतमपुरा में 805.7 मिमी. और हातोद में 772.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 1114 मिमी., महू में 882 मिमी., सांवेर में 843.9 मिमी., देपालपुर में 1080 मिमी., गौतमपुरा में 782.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़े- MP Weather News: स्ट्रांग सिस्टम करेगा जोरदार बारिश, मालवा-निमाड़ में इस दिन तक बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications