MP Weather News: स्ट्रांग सिस्टम करेगा जोरदार बारिश, मालवा-निमाड़ में इस दिन तक बरसेंगे बदरा
MP पर मानसून एक बार फिर मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में भी लगातार बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इस बीच का इंदौर में सितंबर के शुरुआती 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं एक बार फिर से नया सिस्टम तैयार हो जाने के बाद इंदौर में बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बारिश के आंकड़े पर नजर डालें तो इंदौर में बारिश का आंकड़ा जून, जुलाई और अगस्त के मुकाबले सितंबर में ज्यादा रहा है, जहां जून जुलाई और अगस्त में कम हुई बारिश का आंकड़ा सितंबर के 15 दिनों में ही छू लिया है।

इंदौर जिले में अब तक इतनी वर्षा
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 908.9 मिलीमीटर (साढ़े 35 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 940.5 मिलीमीटर (37 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 810.6 मिमी., महू में 780 मिमी., सांवेर में 1020.8 मिमी., देपालपुर में 1264.2 मिमी., गौतमपुरा में 805.7 मिमी. और हातोद में 772.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 1114 मिमी., महू में 882 मिमी., सांवेर में 843.9 मिमी., देपालपुर में 1080 मिमी., गौतमपुरा में 782.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ
13 सितंबर को एक्टिव हुआ सिस्टम 18 सितंबर तक बारिश कराएगा, जिससे आपके नदी, तालाब, कुएं, नलकूप सभी पूर्ण रूप से भर जाएंगे। वहीं इसके बाद एक सिस्टम 18-19 सितंबर को बनने के आसार हैं, यह 21 से 28 सितंबर तक बारिश देगा, परंतु अभी इस सिस्टम का रूट तय नहीं है। यह छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात की तरफ जाएगा तो मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश देगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी पर मानसून एक बार फिर मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में भी लगातार बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इस बीच का इंदौर में सितंबर के शुरुआती 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े- MP Weather Update: सितंबर में इंदौर तरबतर, 2 दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications