Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में इंदौर ने मारी बाजी, अबकी बार इस कारण मिला नंबर 1 का खिताब

इंदौर, 1 अक्टूबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है, जहां इंदौर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर नंबर वन का खिताब मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारने वाले शहर इंदौर ने छठी बार स्वच्छता में नंबर वन का स्थान हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बाजी मारने पर शहर इंदौर को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का खिताब दिया गया. स्वच्छता का खिताब हासिल करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत नगर निगम के तमाम अधिकारी और सफाई कर्मियों की टीम राजधानी दिल्ली पहुंची थी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सौंपा अवार्ड

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सौंपा अवार्ड

आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारते हुए स्वच्छता का छक्का लगा दिया. राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंदौर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगर निगम के कर्मचारी गणों की मौजूदगी में स्वच्छता का अवॉर्ड सौंपा। राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल शामिल हुए। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भी पहुंची थी।

प्रमुख चौराहों पर हुआ कार्यक्रम का प्रसारण

प्रमुख चौराहों पर हुआ कार्यक्रम का प्रसारण

राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रिन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था। इंदौर शहर इससे पहले भी लगातार पांच बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन का खिताब हासिल कर चुका है, तो वहीं अब छठी बार इंदौर शहर के नंबर वन आने के बाद शहरवासियों में उत्साह नजर आ रहे हैं। लगातार स्वच्छता में नंबर वन आ रहा शहर इंदौर अब अन्य शहरों और राज्यों के लिए मॉडल सिटी बनकर उभर रहा है, जहां लगातार अलग-अलग राज्यों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की टीम स्वच्छता का सीक्रेट जानने इंदौर पहुंचती है।

गरबा पंडालों में होगा सफाई मित्रों का सम्मान

गरबा पंडालों में होगा सफाई मित्रों का सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयोजित होने वाला कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ है। इधर, स्वच्छता में एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजी मारने पर शहर वासियों में खुशी का माहौल है, जहां शहर वासियों ने जमकर जश्न मनाया, तो वहीं अबकी बार अलग अंदाज में शहरवासी स्वच्छता में शहर के नंबर वन बनने का उत्साह मनाते हुए, शहर के हर एक गरबा पंडाल में स्वच्छता गान पर गरबा करेंगे। साथ ही स्वच्छता में शहर को नंबर वन बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

इस कारण मिला नंबर वन का खिताब

इस कारण मिला नंबर वन का खिताब

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था, जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आ रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+