Indore news: 7 दिवसीय गौरव दिवस का आगाज, किस दिन कौन से कार्यक्रम होंगे, जानिए?
इंदौर में 7 दिवसीय इंदौर गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह सात दिवसीय महोत्सव 25 मई से प्रारंभ हुआ।

Recommended Video

लोक माता देवी अहिल्या बाई की जन्मतिथि पर 31 मई को इंदौर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में इंदौर में सात दिवसीय इंदौर गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह सात दिवसीय महोत्सव 25 मई से प्रारंभ हुआ। इस महोत्सव के पहले दिन जल संरक्षण हेतु जल महोत्सव मनाया गया। इसके तहत जलसभा, पौधारोपण, जल मार्च, जल संरचनाओं की साफ-सफाई के साथ हुए अन्य कार्यक्रम हुए। इंदौर गौरव महोत्सव के तहत आगामी 31 मई तक इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इन आयोजनों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। उक्त अधिकारी कार्यक्रम आयोजन के लिए बनाए गए संयोजकों के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित करने की कार्रवाई करेंगे।
ये कार्यक्रम आयोजित होंगे
इंदौर गौरव महोत्सव के दौरान दूसरे दिन 26 मई को खेलकूद गतिविधियां होंगी। इसी तरह तीसरे दिन 27 मई को महिला सशक्तिकरण, चौथे दिन 28 मई को कला, साहित्य एवं संगीत पर आधारित होंगे। पांचवे दिन 29 मई को रक्तदान के विशाल शिविर लगेंगे। साथ ही इस दिन ट्रेडिंग व्यवसायिक एवं औद्योगिक सशक्तिकरण पर भी कार्यक्रम होंगे। छठवें दिन 30 मई को स्टार्टअप एवं आयटी संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सातवें दिन 31 मई को मुख्य समारोह होगा। मुख्य समारोह कार्यक्रम में इंदौर गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा और विगत छ: दिनों में आयोजित कार्यक्रम और गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में विख्यात गायक का गायन भी होगा। इस दिन पूरे शहर में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और अन्य सजावट की जाएगी।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
इंदौर में 31 मई तक इंदौर गौरव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान राजवाड़ा पर हर शाम 7.30 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को भगोरिया नृत्य, 27 मई को ओडीसी नृत्य, 28 मई को कालबेलिया नृत्य, प्रसिद्ध नृत्यांगना रागिनी मक्कर तथा उनके दल द्वारा 29 मई को देवी नृत्य तथा 30 मई को रासलीला नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। लोक माता देवी अहिल्या बाई की जन्मतिथि पर 31 मई को इंदौर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में इंदौर में सात दिवसीय इंदौर गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore news: स्वच्छता के बाद अब पर्यावरण संरक्षण में इंदौर बनेगा नंबर 1, कार्यशाला में खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications