JOB : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, Indore में लगने जा रहा रोजगार मेला
जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन 29 दिसंबर 2022 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पोलोग्राउण्ड इंदौर में किया जा रहा है।
500 से अधिक पदों पर भर्ती की जायेगी
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- पटेल मोटर्स, बारबेक्यू नेशन हास्पीलिटी, एरेना मारूति, इन्स्टाकनेक्ट, रूपरंग स्टोर्स, एस.आई.एस सिक्यूरिटी, अलर्ट एस.जी.एस. सिक्यूरिटी, स्वीगी, एसबीआई पेमेन्ट आदि कम्पनियों में लगभग 500 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, टीम लीडर, लेखापाल, सुरक्षा गार्ड आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे।
मेले में शामिल होने के ये हैं नियम
मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर/एमबीए किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु लघु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें।
युवाओं को मिल रही नौकरियां
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।
ये भी पढ़े- Video : नंबर वही है, जरूरत पड़ी तो फोन जरूर कीजिए...Corona कमबैक के बीच Sonu Sood का मैसेज












Click it and Unblock the Notifications