Video : नंबर वही है, जरूरत पड़ी तो फोन जरूर कीजिए...Corona कमबैक के बीच Sonu Sood का मैसेज
इंदौर आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मीडिया से बातचीत करते हुए खास संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, नंबर अभी भी वही है, कभी भी जरूरत पड़ी तो प्लीज फोन जरूर कीजिएगा।

चीन समेत दुनियां के अलग-अलग देशों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसी को देखते हुए भारत में भी अलर्ट है। इस बीच मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मीडिया से बातचीत करते हुए खास संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, नंबर अभी भी वही है, कभी भी जरूरत पड़ी तो प्लीज फोन जरूर कीजिएगा। बता दें कि सोनू सूद ने कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंदों की खूब मदद की थी। इसी के चलते एक बार फिर सोनू सूद ने खास संदेश दिया है।
Recommended Video

इंदौर की की जमकर सराहना
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बड़ा अच्छा लगता है, इतना खूबसूरत आपने बना दिया है, और इंदौर हमेशा से ही मेरा घर ही रहा है। बचपन से मैं आता रहा हूं, हर छुट्टियों में, सभी जगह देखी हुई है। चाहे पलासिया हो, 56 मार्केट हो, सराफा बाजार हो, कोशिश करूंगा जाने की, अच्छा लग रहा है। इंदौर को इतने सालों से मोस्ट ब्यूटीफुल सिटी का अवार्ड मिलता रहा है। ऐसे ही कमाल का काम करते रहिए। मैं उज्जैन जा रहा हूं, महाकाल के दर्शन करने, ब्लेसिंग्स मांगूंगा सभी के लिए। वहां स्कूल में बच्चों से भी मुलाकात होगी।

उज्जैन के लिए रवाना हुए सोनू
फिल्म अभिनेता सोनू सूद फ्लाइट के जरिए इंदौर आए, जहां वे विमानतल से ही धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए। उज्जैन में सोनू सूद भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे तो वहीं एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसी के साथ फिल्म अभिनेता सोनू सूद अलग-अलग कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं, तो वहीं इंदौर के 56 दुकान और सराफा में भी जा सकते हैं। वहीं एयरपोर्ट पर सोनू सूद से मिलने और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके फैंस की लंबी कतार लग गई, जहां सोनू सूद ने भी फैंस के साथ फोटो और सेल्फी लिए।

मदद के लिए बनाई अलग पहचान
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन साथ ही सोनू सूद ने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना अच्छा खासा नाम स्थापित किया है, जहां वे समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद किया करते हैं। कोरोना काल और उसके बाद भी सोनू सूद ने लोगों की जमकर मदद की है। यही कारण है कि, सोनू सूद की पहचान मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने वाले लोगों में की जाती है। हाल ही में सोनू सूद का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे वीडियो कॉल के जरिए लोगों की समस्या सुनते, और उनकी समस्याओं का निराकरण करते दिखाई दे रहे थे। सोनू सूद अपनी सूद चैरिटी फाउंडेशन के जरिए लंबे वक्त से लोगों की मदद करते आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Success story : MP के किसान बने बिजनेसमैन, Social networking के जरिए बने मालामाल
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications