Success story: इंदौर की बेटी और दामाद ने UK में बनाया हवाई जहाज, फैमिली के साथ की सैर
इंदौर, 3 अगस्त: मध्य प्रदेश के युवा इन दिनों अलग-अलग देशों में अपनी कला और शिक्षा का दम दिखा रहे हैं, जहां पूरी दुनिया में इन दिनों मध्य प्रदेश के युवाओं का डंका बज रहा है। वहीं एक बार फिर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर की बेटी ने अपने पति के साथ यूके में हवाई जहाज बनाया है, जहां इंदौर की बेटी और उनके पति ने घर में ही इस हवाई जहाज का निर्माण कर दिया।

अशोक के पास पायलट का लाइसेंस
करोड़ों की लागत से बनने वाले इस हवाई जहाज को तैयार करने में मुख्य भूमिका इंदौर की बेटी अभिलाषा के पति अशोक की रही है। अभिलाषा के पति अशोक केरल के रहने वाले हैं, जहां वे यूके में बतौर इंजीनियर अपनी सेवाएं देते हैं। अशोक के पास पायलट का लाइसेंस भी है, जिसके चलते उन्हें इस हवाई जहाज को बनाने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

कोरोना काल में कर दिया कमाल
अशोक की ओर से बनाया गया यह प्लेन दिखने में बेहद ही आकर्षक है। 4 सीटर यह प्लेन 1 घंटे में 25 लीटर पेट्रोल पर 250 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है। इंजीनियर अशोक विमान के साथ ही अलग-अलग देशों की यात्रा भी कर चुके हैं। अशोक ने इस विमान का निर्माण कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान किया। कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में महज 18 महीने की मेहनत के बाद अशोक ने अपने ही वर्कशॉप में इस प्लेन को तैयार किया है।

प्लेन तैयार करने में आई करोड़ों की लागत
हवाई जहाज को तैयार करने वाले अशोक ने मीडिया को बताया कि, पहले वे 2 सीटर प्लेन किराए पर लेकर घूमते थे, लेकिन जब परिवार बड़ा हुआ तो उन्हें 4 सीटर प्लेन की जरूरत महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी ही वर्कशॉप में प्लेन बनाने की तैयारी शुरू की, जहां 18 महीने की मेहनत के बाद हवाई जहाज बनकर तैयार हुआ। इस हवाई जहाज को बनाने में अशोक को लगभग 1 करोड़ 75 लाख की लागत आई है। वहीं अब इस प्लेन से अशोक कई देशों का भ्रमण कर चुके हैं।

बेटी के नाम पर रखा हवाई जहाज का नाम
कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान घर की वर्कशॉप में हवाई जहाज तैयार करने वाले अशोक ने इस हवाई जहाज का नाम अपनी छोटी बेटी दिया के नाम पर रखा है। अशोक के पास पायलट का लाइसेंस भी है। यही कारण है कि, वह अपने परिवार के साथ अब तक इस हवाई जहाज से कई देशों का भ्रमण कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications