मिलिए इंदौर की CSP सौम्या जैन से जिन्होंने किडनैपर की 'गर्लफ्रेंड' बनकर रिहा करवाया मासूम बच्चा
इंदौर। ये हैं सौम्या जैन। बेहद काबिल पुलिस असफर हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस में सीएसपी पद पर तैनात हैं। अपने काम के बूते सुर्खियों में हैं। इन्होंने युवती के सनकी प्रेमी को उसी के भाषा में जवाब दिया है।

इंदौर के गांधीनगर से बच्चे का अपहरण
दरअसल, इंदौर सीएसपी सौम्या जैन ने युवक की फर्जी गर्लफ्रेंड बनकर बच्चे के अपहरण के मामले को सुलझाया और किडनैपर दीपक के कब्जे को सकुशल रिहा करवाया है।
हुआ यूं कि एक महिला ने इंदौर के गांधीनगर पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसका मासूस बच्चा लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि इस बीच बच्चे की मां के पास युवक दीपक का फोन आया और उसने बच्चे के अपहरण की जानकारी दी।

बच्चे के अपहरण के पीछे की पूरी कहानी
बच्चे के अपहरण के पीछे की पूरी कहानी यह थी कि आरोपी युवक बच्चे की मौसी की बेटी के प्यार में पागल था। युवती ने उसके प्यार को ठुकरा दिया था। ऐसे में सनकी युवक ने उसकी मौसी के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी युवक बच्चे को रिहा करने के लिए युवती को मिलने उसके पास जंगल में भेजने की जिद कर रहा था। ऐसे में मामला सीएसपी सौम्या जैन की जानकारी में आया तो उन्होंने युवक को उसी की भाषा में जवाब देना तय किया।

मोबाइल लोकेशन का पता लगाया
सीएसपी सौम्या जैन युवक की फर्जी गर्लफ्रेंड बनकर उससे बात करने लगी। ऐसे करके पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन का पता कर लिया। वो खरगौन के जंगलों में छिपा हुआ था।
फिर इंदौर पुलिस की एक विशेष का गठन करके खरगौन के जंगलों में भेजा गया। जंगल में पहुंचकर एक महिला आरक्षक को भी उसकी फर्जी प्रेमिका बनाया और युवक दीपक को उससे मिलने बुलाया।

टीम को एसपी ने किया सम्मानित
महिला आरक्षक जब आरोपी दीपक से मिलने के लिए पहुंची तो वह जंगल से बच्चे को लेकर बाहर निकला। उसके बाद इंदौर पुलिस की टीम ने इशारा पाकर दबिश दी और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपह्रत बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। एसपी पश्चिम महेशचंद्र जैन ने पूरी घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को नकद इनाम दिया है












Click it and Unblock the Notifications