पुलिस ने 83 लोगों को बुला-बुलाकर लौटाए 10 लाख के मोबाइल, सबने फ्लैश लाइट जलाकर बोला-थैंक्स
इंदौर। शहर में पिछले दिनों जिन 83 लोगों के मोबाइल गुम हो गए थे, उनके चेहरे पर शनिवार को मुस्कान आ गई। इन लोगों को पुलिस ने बुला-बुलाकर इनके चोरी हुए मोबाइल लौटाए। सभी मोबाइल की कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को चोरी या गुम हुए 83 मोबाइल मालिकों को उनके फोन खोजकर वापस कर दिए। क्राइम ब्रांच को ये शिकायतें सिटीजन कॉप एप के जरिए मिली थीं। पुलिस कंट्रोल में एसएसपी की मौजूदगी में मोबाइल मिलने पर खुश लोगों ने सेल फोन का फ्लैश चालू कर एसएसपी और टीम का आभार माना।













Click it and Unblock the Notifications