Indore: आखिर कब होगा शहर कांग्रेस अध्यक्ष का एलान, प्रभारी ने कही ये बात

इंदौर आए शहर प्रभारी महेंद्र जोशी ने शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चुप्पी तोड़ी है, और शीघ्र ही कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की बात कही है।

indore

मिशन 2023 से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बदलने का मन बनाया और अध्यक्ष बदल भी दिया, लेकिन इसके बाद उठे विवाद को देखते हुए नए अध्यक्ष की नियुक्ति होल्ड कर दी गई। वहीं अब लंबे वक्त के बाद भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर किसी तरह की कोई सूचना निकलकर सामने नहीं आ रही, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच अलग-अलग अभियान किस तरह सफल होंगे इसे लेकर चिंता है। इस बीच अब इंदौर आए शहर प्रभारी महेंद्र जोशी ने शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चुप्पी तोड़ी है, और शीघ्र ही कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की बात कही है।

प्रभारी ने कही ये बात

लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं हो सका है, यही कारण है, इसी के चलते अलग-अलग अभियान और पार्टी की अन्य गतिविधियां प्रभावित होती नजर आ रही हैं. वहीं सियासत के गढ़ इंदौर आए कांग्रेस के शहर प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा की, सभी से राय, मशवरा, सलाह, चूंकि पार्टी की एक लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है, कहीं पर भी कोई विषय होता है तो सर्व समावेशी दृष्टिकोण से बातचीत की जा रही है, और बहुत शीघ्र हम कोई ना कोई निर्णय शहर कांग्रेस को लेकर लेंगे।कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर आए शहर प्रभारी महेंद्र जोशी ने शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चुप्पी तोड़ी है, और शीघ्र ही कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की बात कही है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

हाल ही में हुई नियुक्ति में अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंद बागड़ी को विनय बाकलीवाल की जगह शहर अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं शहर अध्यक्ष बनने के बाद इंदौर आए अरविंद बागड़ी अपने छावनी स्थित घर गए थे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था, लेकिन उससे कुछ ही समय बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया, जिसमें अगले आदेश तक इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। वहीं इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी को जिला स्तर पर दिए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों के संपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रभारी महेंद्र जोशी को अधिकृत किया है।

ये भी पढ़े- Indore में Congress का Hath se hath jodo अभियान, मिशन 2023 से पहले दिखाया दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+