Indore में Congress का Hath se hath jodo अभियान, मिशन 2023 से पहले दिखाया दम
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का एक कार्यक्रम विधानसभा 3 के कमाठीपुरा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

Recommended Video

एक तरफ जहां कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है, सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का दम दिखाई दे रहा है, जिसके तहत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता तक पहुंचते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का एक कार्यक्रम विधानसभा 3 के कमाठीपुरा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कमाठीपुरा क्षेत्र में आयोजित हुए हाथ से हाथ अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर प्रभारी महेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेशध्यक्ष सच सलुजा, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष साक्षी शुक्ला, कांग्रेस नेता अश्विन जोशी, संतोष सिंह गौतम, देवेंद्र सिंह यादव समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
दूसरे चरण में चला अभियान
प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा की, राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा, 3570 किलोमीटर पूर्ण होने के बाद, समूचे देश में एक वातावरण निर्मित हुआ, जैसा कि इसका नारा है, हाथ से हाथ जोड़ो, वैसे ही भारत जोड़ो की बात थी। कुल मिलाकर समाज को, देश को, एक साथ एक सूत्र में पिरोने की बात है, और जब समाज में समरसता होती है तो देश का चहुमुखी विकास होता है। राहुल गांधी जी इसी उद्देश्य को लेकर चले हैं। यह दूसरा चरण है, जिसमें सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चल रहा है, उसी के तहत मध्यप्रदेश में भी हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चला रहे हैं।
मिशन 2023 के लिए तैयार कांग्रेस
कांग्रेस मिशन 2023 के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस की अलग-अलग अभियान मध्यप्रदेश में एक चलती दिखाई दे रहे हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी तैयार नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार राजधानी भोपाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में महीनों का समय शेष है, जिसे देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Weather update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मालवा-निमाड़ में ठिठुरन का यूटर्न












Click it and Unblock the Notifications