इंदौर में पुलिसकर्मी की दबंगई, एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार से मारपीट, देखें वायरल वीडियो

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी दबंगई करता दिख रहा है जबकि उसी की गलती की वजह से सड़का हादसा हुआ और फिर वो ही पीड़ित के साथ मारपीट पर उतर आया। एक व्यक्ति ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सीएम शिवराज सिंह चौहान से आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की है।

छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने में पदस्थ है पुलिसकर्मी कालीचरण

छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने में पदस्थ है पुलिसकर्मी कालीचरण

इंदौर वाला भैया नाम के ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी कालीचरण 8 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे अपने निजी कार्य से पुलिस थाने के वाहन में सवार होकर बाजार में आया था।

पुलिस की गाड़ी से बाइक की टक्कर का वीडियो वायरल

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी कालीचरण गाड़ी को बीच सड़क खड़ी करता है और अचानक ड्राइवर साइड का दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार दरवाजा से टकरा कर सड़क पर गिर गया।

डंडा निकालकर मारपीट करने लगा पुलिसकर्मी

डंडा निकालकर मारपीट करने लगा पुलिसकर्मी

बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिसकर्मी की ग​लती से टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए और उठकर पूरा मामला समझ पाते इससे पहले ही गाड़ी चला रहा पुलिसकर्मी गाड़ी से डंडा निकालकर मारपीट शुरू कर देता है। फिर बाइक सवार युवक वहां से चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+