Dhar में बाइक सवार फैमिली पर पलट गया तेज रफ्तार ट्रक, इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा, 4 की मौत
Indore Ahmedabad highway accident: मध्य प्रदेश के धार में सोमवार की रात एक दर्नाक हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल हाइवे से गुजर रहा एक ट्रक बाइक सवारों पर पलट गया।

Indore Ahmedabad highway accident: मौत कब किसकी और कहां आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक ऐसा ही हादसा हुआ। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार जा रहा ट्रक रोड से गुजर रही एक बाइक पर पलट गया। जिसमें बाइक सवार चार लोगों का पूरा परिवार दब गया।
इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। हादसा होते ही हाईवे पर जाम के हालत बन गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक हटवाया गया। तब कही मृतकों के शव निकाले गए।
धार एसपी मनोज सिंह के मुताबिक घटना माचालिया घाट के नजदीक हुई। राजगढ़ की ओर झाबुआ की तरफ जा रहा ट्राला जब भंडारिया गांव के नजदीक पहुंचा तभी यह एक्सीडेंट हुआ। बताया गया कि घटना स्थल के पास ही सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

इधर हादसे में एक ही परिवार के जिन चार सदस्यों की मौत हुई, उनमे राकेश डामोर, उनकी पत्नी संगीता और चार साल का बेटा शिवा समेत 9 महीने का एक बेटा भी शामिल रहा। सभी शवों को पीएम के लिए भिजवाए गए। यह परिवार इंदौर के पीथमपुर से झाबुआ जा रहा था।
ट्रक पलटने से हाईवे पर आगे पीछे के कई वाहन भी बाल-बाल बचे। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर भी घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ट्रक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा हैं। घटना के काफी देर बाद बाधित यातायात शुरू हो पाया।
आपको बता दें यह हाईवे फोरलेन होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार अक्सर तेज रहती हैं। रोड पर स्पीड लिमिट के बोर्ड भी लगे हैं, लेकिन तेज रफ्तार ऐसे वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण न होने से आए दिन हादसे होते हैं। कुछ दिनों पहले खरगोन जिले में यात्रियों से भरी बस पुल से सूखी नदी में गिर गई ।












Click it and Unblock the Notifications