सिर पर गमछा रखकर फटे कपड़ों में गाड़ी निकले ADCP व ACP, 40 KM के सफर का ऐसा रहा अनुभव
इन्दौर, 18 दिसम्बर। सिर पर गमछा, पैरों में टूटी हुई पुरानी चप्पलें और कपड़े फटे हुए। साथ में लोडिंग गाड़ी और 40 किलोमीटर का सफर। मकसद था पुलिसकर्मियों की ईमानदारी को परखना। गाड़ी में एडिशनल डीसीपी डा.प्रशांत चौबे क्लीनर और एसीपी अजय वाजपेयी सवार थे। एक चालक तो दूसरा परिचालक की भूमिका में।

दरअसल, इंदौर में पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से वसूली की शिकायत पर इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने शुक्रवार को एक अभियान चलाया, जिसके तहत एडीसीपी चौबे व एसीपी वाजपेयी हुलिया बदलकर गाड़ी में सवार होकर निकल पड़े।
एडिशनल डीसीपी (सुरक्षा-सूचना) डा. प्रशांत चौबे के अनुपात योजना के अनुसार पेवर ब्लाक से भरे लोडिंग वाहन से जांच की गई थी। पूर्व चालक को 1500 रुपये देकर गाड़ी के ऊपर बैठा दिया। दोनों लगभग 40 किलोमीटर तक विभिन्न चौराहों से गुजरे लेकिन किसी भी पुसिकर्मी ने उनसे रिश्वत नहीं मांगी।
दरअसल, दो दिन पूर्व सीपी हरिनारायणाचारी मिश्र को शिकायत मिली थी कि थानों में पुलिस वाले अवैध वसूली करते हैं। शिकायत सुन कर दोनों अधिकारियों ने खुद ही कार्रवाई करने का मन बनाया। एडीसीमी व एसीपी दोनों ही गाड़ी लेकर वहां रवाना हो गए। दोनों गाड़ी को गांधी नगर, मरीमाता, विजयनगर होते हुए करीब 40 किमी तक घुमाया लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने रोका टोकी नहीं की। इस मामले में एसीपी ने सीपी को रिपोर्ट सौंप दी है।












Click it and Unblock the Notifications