Indore news: दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार कौन?, क्रेन की टेक्निकल जांच से खुलेगा 4 मौतों का राज

इंदौर हादसे के बाद क्रेन के ब्रेक फेल होने की जानकारी भी निकलकर सामने आ रही है, जहां अब जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा की आखिर हादसा कैसे हुआ।

indore

Recommended Video

    ब्रेकिंग: दर्दनाक हादसे में चारों तरफ बिखरे लाशों के चिथड़े, सड़क हुई खून से लाल

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें सड़क हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हादसा किस तरह हुआ फिलहाल इसे लेकर असमंजस की स्थिति है, जहां कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस ने क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक क्रेन के नीचे जा गिरी, तो वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि बेकाबू क्रेन ने दो बाइकों को कुचल दिया, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। उधर, क्रेन के ब्रेक फेल होने की जानकारी भी निकल कर सामने आ रही है, जहां अब जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा की आखिर हादसा कैसे हुआ।

    अधिकारियों ने कही ये बात

    सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि, हादसे में अलग-अलग तरह की बात निकलकर सामने आ रही है। वहीं अब पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है, साथ ही कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटनाक्रम के बाद क्रेन को चला कर देखा गया, जिसमें ब्रेक फेल होने की बात फिलहाल निकलकर सामने नहीं आई है, लेकिन टेस्टिंग के बाद ही यह तय हो पाएगा कि, आखिर हादसा कैसे हुआ। इस घटनाक्रम के बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम किया गया, तो वहीं गंभीर घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

    पहले भी हो चुके हैं हादसे

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, अक्सर बस चालकों द्वारा दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इतना ही नहीं शहर की अलग-अलग सड़कों पर आए दिन बस चालक तेज रफ्तार में बस चलाते हैं, और एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में कई लोगों की जान ले बैठते हैं। वहीं एक बार फिर इंदौर में इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां एक बस ने क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई।

    ये भी पढ़े- Indore Accident: CM Shivraj और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुख, लिखी ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+