Indore 1 Election Result 2023: BJP प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय की बंपर जीत, बनाया बेहद खास रिकॉर्ड

MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का दौर थम चुका है, जहां सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में मतगणना थम चुकी है। शहर के नेहरू स्टेडियम में मतों की गणना की जा रही थी, जहां एमपी की प्रमुख हॉट सीट में शामिल शहर की विधानसभा-1 में मतगणना का काम थम चुका है। मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही थी, जहां इसके बाद EVM खोली गई। वहीं इस विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने बंपर जीत हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है. विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को चुनाव हराया है.

इंदौर ने विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया था। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।

Indore

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। माना जाता है कि, कैलाश विजयवर्गीय जिस भी विधानसभा में जाते हैं, उस विधानसभा को जीत कर ही लौटते हैं। यही कारण है कि, अबकी बार संगठन ने उन्हें विधानसभा एक में प्रत्याशी बनाया है, जहां से उन्होंने जीत हासिल की है। वहीं इस जीत के साथ विजयवर्गीय ने नया रिकॉर्ड भी कायम किया है.

ये भी पढ़े- Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: CM शिवराज सिंह चौहान बुधनी में आगे चल रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+