Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP news: देश की बेस्ट स्मार्ट सिटी बनी इंदौर, हासिल किए एक नहीं बल्कि सात अवॉर्ड

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार इंदौर शहर में स्वच्छता के साथ ही इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हेतु नगर निगम इंदौर द्वारा किये गये कार्यो के परिणाम स्वरूप इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट 2022 की जारी रैंकिंग में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान के साथ इंदौर शहर देश में प्रथम स्थान पर रहा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट 2022 की जारी रैंकिंग में देश में स्मार्ट सिटी में इंदौर प्रथम स्थान रहने पर इंदौर वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई, तथा नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में दिए गए सहयोग के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Indore

इंदौर को मिले ये अवॉर्ड

इंदौर को सैनिटेशन में प्रथम स्थान, गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट हेतु, अर्बन एनवायरनमेंट में प्रथम स्थान, एयर क्वालिटी इंप्रूवमेंट इन इंदौर अहिल्या वर्टिकल गार्डन हेतु, वाटर में प्रथम स्थान इंदौर, सरस्वती एवं कान्ह नदी प्रोजेक्ट (संकल्प), रेनवाटर हार्वेस्टिंग वाटर + 2 वाटर सरप्लस, रेजुएशन आफ लेक्स, वेल्स एंड स्टेप वेल्स ऑफ़ इंदौर, इकोनामी में द्वितीय स्थान इंदौर, वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग हेतु, बिल्ड एनवायरनमेंट, द्वितीय स्थान इंदौर, रिवरफ्रंट डेवलपमेंट हेतु, कॉविड इनोवेशन, द्वितीय स्थान इंदौर कोविद-19 रिस्पांस।

वायु सर्वेक्षण में रहा नंबर 1

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार इंदौर शहर में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता व पर्यावरण संरक्षण में सुधार हेतु नगर निगम इंदौर द्वारा किये गये कार्यो के परिणाम स्वरूप इंदौर की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है, जिसके तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्वच्छता वायु सर्वेक्षण 2023 की जारी रैंकिंग( 10 लाख आबादी से ऊपर शहरो) में इंदौर 187 अंक के साथ देश में इंदौर प्रथम स्थान पर रहा।

ये भी पढ़े- Indore में 26वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉफ्रेंस संपन्न, डिजिटल नवाचारों और स्टार्टअप पर हुई चर्चा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+