Weather update: मालवा-निमाड़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से ठंड का यूटर्न

मालवा निमाड़ अंचल में धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है, लगातार बढ़ती तीखी धूप अब लोगों को गर्मी का एहसास करवा रही है, तो वहीं तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है।

indore

Recommended Video

      Weather Update: पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी और बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

      प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाओं की रफ्तार थमी हुई नजर आ रही है, जिसके चलते मालवा निमाड़ अंचल में धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है, लगातार बढ़ती तीखी धूप अब लोगों को गर्मी का एहसास करवा रही है, तो वहीं तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर सर्द हवाओं के रिटर्न होने की संभावना जताई है, जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के चलते मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

      इस दिन से बदलेगा सर्द हवाओं का मिजाज

      इस दिन से बदलेगा सर्द हवाओं का मिजाज

      मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 13 फरवरी के बाद से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जहां सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ती हुई नजर आएंगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के चलते मैदानी इलाकों का मौसम बदलेगा, और तापमान लगातार गिरते चला जाएगा। तापमान गिरने के चलते मैदानी इलाके यानी मालवा निमाड़ अंचल में एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने मिल सकता है, जहां 13 फरवरी के बाद मौसम बदलने की पूरी संभावना है।

      कड़क धूप में कराया गर्मी का अहसास

      कड़क धूप में कराया गर्मी का अहसास

      वर्तमान में यदि मौसम की बात की जाए तो मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिले में कड़क धूप के चलते गर्मी का एहसास होने लगा है। यही कारण है कि, लगातार तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों ने अलावा और गर्म कपड़ों का सहारा लेना बंद कर दिया है। धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी से निपटने के लिए लोग तैयार नजर आ रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फरवरी के आखिर में गर्मी की दस्तक हो सकती है। वहीं मार्च के महीने में लू चलने की संभावना है।

      मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

      मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

      मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

      ये भी पढ़े- MP: मैक्सिको में खाने का स्वाद बढ़ा रही निमाड़ की लाल मिर्च, मांग बढ़ने पर खिले किसानों के चेहरे

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+