Indore में IND vs AF क्रिकेट मैच की तैयारी, जीरो वेस्ट थीम पर होगा मुकाबला
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिला, जहां इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 क्रिकेट का मुकाबला खेला जाना है। हर बार की तरह अबकी बार भी इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले में हाउसफुल नजर आ सकता है।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मुकाबले जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किए जाते हैं, जहां अबकी बार भी भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला T20 क्रिकेट मैच जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया जाएगा। इस क्रिकेट मैच में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
इंदौर ने छुआ स्वच्छता का सातवां आसमान
इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छू लिया है, जहां स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के परिणाम में इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन शहर का अवॉर्ड दिया गया। अबकी बार इंदौर के साथ-साथ सूरत भी स्वच्छता की रेस में संयुक्त विजेता रहा है. राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता का अवॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सौंपा. अबकी बार स्वच्छता की रेस में इंदौर को सूरत से कड़ी टक्कर मिली है, जहां इंदौर के साथ-साथ सूरत ने भी स्वच्छता में बाजी मारी है.
ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023: स्वच्छ जीत का फ्लाइट में मना जश्न, यात्री बोले- इंदौर रहेगा नंबर-1












Click it and Unblock the Notifications