Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया झंडावंदन, परेड में दिखा अनूठा नजारा
इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह प्रात: 9 बजे महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया, और परेड की सलामी ली है।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 14 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षाबल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल(पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना, यातायात पुलिस, एनसीसी (महिला), स्काउट, गाईड, आरआई ग्रुप, सृजन दल, शौर्या दल प्रमुख रूप से रहे। परेड का नेतृत्व आईपीएस कृष्ण लालचंदानी ने किया, उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार काजिम रिजवी ने किया।

समारोह में प्रथम वाहिनी का बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम के दौरान शासकीय सीएम राईज स्कूल अहिल्या आश्रम क्रमांक- एक, श्री जी इंटरनेशनल तथा गरिमा विद्या मंदिर के विद्यार्थी देश भक्ति तथा लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी है। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इन निर्देशों के अनुसार राज्य स्तर, जिला, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रातः 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात प्रातः 9 बजे मुख्यमंत्री ने लाल परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण किया, एवं प्रदेश की जनता को संबोधित किया। जिलेवार सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसके अनुसार इंदौर में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ये भी पढ़े- MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया












Click it and Unblock the Notifications