नहीं मिले IND vs SA मैच के टिकट, क्रिकेट फैंस ने BCCI से पूछा ये सवाल?
इंदौर, 23 सितंबर : खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में आगामी 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट का महा मुकाबला होना है, जहां इस मुकाबले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, तो वहीं मुकाबले से जुड़े टिकट की ऑनलाइन बिक्री के लिए 22 सितंबर को सुबह 6 बजे का समय तय किया गया था, जहां तय समय पर टिकट की बिक्री शुरू तो हुई लेकिन महज कुछ ही मिनटों में क्रिकेट मैच के हजारों टिकट बिक गए, जहां क्रिकेट फैंस को टिकट नहीं मिलने पर फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए तरह-तरह के आरोप लगाने लगे।

सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में दर्शक इस महा मुकाबले से जुड़े टिकट खरीदना चाहते थे, लेकिन चंद मिनटों में ही क्रिकेट मैच से जुड़े टिकट बिक गए, तो वहीं क्रिकेट फैंस को टिकट बुक करने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक साइट हैक होने की शिकायत भी इस दौरान सामने आई थी, जहां इस पूरे घटनाक्रम के बाद फैंस में गुस्सा देखने मिला।

4 अक्टूबर को होना है क्रिकेट का महा मुकाबला
लंबे वक्त के बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट का महा मुकाबला खेला जाना है। शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महा मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। यही कारण रहा कि, 22 सितंबर को सुबह 6:00 बजे जैसे ही क्रिकेट से जुड़े टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई वैसे ही चंद मिनटों में ही क्रिकेट में से जुड़े हजारों टिकट बिक गए। वहीं अब उधर क्रिकेट मैच के कुछ टिकट ऑफलाइन बेचने की तैयारी भी की जा रही है।

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications