खरगोन दौरे पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल, हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जाना जनता का हाल
खरगोन, 21 अप्रैल: प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल गुरुवार को खरगोन दौरे पर रहे, जहां उन्होंने सबसे पहले हिंसा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. इस बीच मंत्री कमल पटेल ने जनता से सीधी बातचीत करते हुए लोगों का हाल जाना. वही मंत्री कमल पटेल ने पीड़ितों से नुकसान की जानकारी भी ली, प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने मौके पर मौजूद कलेक्टर अनुग्रहा पी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. प्रभारी मंत्री कमल पटेल के इस दौरे के दौरान पुलिस और प्रशासन से जुड़े तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

एक भी अपराधी नहीं छूटेगा- मंत्री पटेल
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बताया कि, जिनका भी नुकसान हुआ है उन्हें फिर से बसाएंगे, अभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं, आज ही कलेक्ट्रेट में बैठकर सारा केस बनवा रहा हूं, इनको चेक दिलवाएंगे, इनकी व्यवस्था करवाएंगे, मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा. साथ ही मंत्री कमल पटेल ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ जितनी की है जो रह गए हैं, पूरे सीसीटीवी कैमरे में है, वीडियो में है, लोगों के बयान हैं, उसके आधार पर कोई भी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा. एक भी अपराधी नहीं छूटेगा.
अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, कानून के तहत अपराधियों को जो भी सजा दी जा सकती है, वह देंगे. यह जघन्य अपराध है, माफ करने लायक नहीं है. सहन करने लायक भी नहीं है, इसलिए कानून में जो भी कड़ी से कड़ी सजा होगी, वह दिलाई जाएगी. जेल भी भेजेंगे और आर्थिक दंड भी देंगे.
कर्फ्यू के बीच 4 घंटे की ढील दी गई
गुरुवार को एक बार फिर कर्फ्यू के बीच 4 घंटे की ढील दी गई. सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक दी गई इस ढील के दौरान लोग घरों से बाहर निकले और जरूरतों का सामान खरीदा. ढील महिला और पुरुष दोनों के लिए दी गई है. इस ढील के दौरान दवाई, फल-सब्जी, और किराना समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रही.












Click it and Unblock the Notifications