ICSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, इंदौर से इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप
ICSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, इंदौर से भी दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं में स्टूडेंट्स अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए हैं।

Recommended Video

ICSE यानी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जारी हुए रिजल्ट में इंदौर के विद्यार्थियों ने भी अपना दम दिखाया है, जहां इंदौर से भी दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं में स्टूडेंट्स अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए हैं। अच्छा रिजल्ट आने के चलते विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखी जा रही है, जहां सुबह से ही रिजल्ट के इंतजार में बच्चे ऑनलाइन सेंटर्स पर पहुंचे थे। वहीं अब रिजल्ट आने के बाद सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं, तो वहीं बच्चों के अभिभावक भी खुश नजर आ रहे हैं।
कुछ ऐसा रहा रिजल्ट
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी ICSE के रिजल्ट की बात करें तो इंदौर के बच्चों ने अबकी बार अच्छा खासा प्रदर्शन किया है, जहां इंदौर से अंजलि लाहोटी ने बारहवीं विज्ञान संकाय में 96.3 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, तो वहीं बारहवीं कक्षा के गणित संकाय में तन्मय लोधी को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह कॉमर्स में साथ खान को 92.5 प्रतिशत तो वहीं हर्षवर्धन चौकसे को 86.25 प्रतिशत अंक मिले हैं। दसवीं कक्षा के रिजल्ट की बात करें तो इसमें अभिनव मिश्रा को 98.02 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
कुछ इस तरह देख सकते हैं रिजल्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र जो 10वीं और 12वीं कक्षा में उपस्थित हुए थे वे सीआईएससीई की आधिकारिक साइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आईसीएसई और आईएससी परीक्षा 2023 में 2.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। ISC या कक्षा12वीं की परीक्षा 13 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं ICSE यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी 2023 से 29 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।
ये भी पढ़े- MP में CM कृषक ब्याज माफी योजना का आगाज, किसानों को कैसे मिलेगा योजना का लाभ, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications