Indore temple accident में 13 लोगों की मौत, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के आदेश
इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, वहीं इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए गुरुवार का दिन दर्दनाक रहा, जहां बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी में समाए 60 से ज्यादा लोगों को निकालने का काम जारी है, अब तक 19 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई है, तो वहीं 11 शव बावड़ी से बाहर निकाले गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों की मौत इस घटनाक्रम में हुई है तो वहीं 17 लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। वहीं इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं।
गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बड़ी दुखद घटना राम नवमी पर हुई है, वहां पर बावड़ी टाइप की जगह थी, जिस पर छत डालकर मंदिर बना लिया था। वह छत धड़क गई, 50 से 60 लोगों की जानकारी उस समय उसमें गिरने की आई थी, 19 लोगों को उसमें से रेस्क्यू करके बचाया। अभी उसमें 11 बॉडी निकाली है, उनमें 10 महिलाएं एक पुरुष है, दो जो 19 रेस्क्यू किए थे, उनमें से भी दो हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे 13, एक बड़ा हादसा दुखद हुआ है। घटना की तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। एक-दो बच्चों की जानकारी आ रही है कि, वह भी मिसिंग है, क्योंकि उसके अंदर जो पानी है, वह दलदल जैसा हो गया है, उसे खाली करा रहे हैं। गोताखोर उसमें अंदर तक हो आए हैं, अभी उसमें कोई नहीं है, पानी उसमें मचा हुआ है, उसे खाली करने की तैयारी चल रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी
पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष में कुछ लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी की छत धंस गई, जिसके चलते कई लोग बावड़ी में समा गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। इस घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। साथ ही सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।
ये भी पढ़े- Indore temple accident पर PM Modi का ट्वीट- हादसे से बेहद आहत हूं












Click it and Unblock the Notifications