Indore में बन रही MP की सबसे हाईटेक जेल, स्कूल और हॉस्पिटल के साथ रहेगा अंडा सेल
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इन्दौर जिले में बन रही अत्याधुनिक सेन्ट्रल जेल के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जेल निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रथम फेस में हुए निर्माण की जानकारी ली।
उन्होंने जेल के द्वितीय फेस के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेल एवं उसके परिसर में जल आपूर्ति के लिए तालाब निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल आपूर्ति के लिए सम्पवेल निर्माण के भी निर्देश दिए।उन्होंने इस जेल के खुली जेल का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने जेल परिसर के बाहर अतिक्रमण की शिकायतें मिलने के संबंध में उक्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जेल निर्माण के सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य के मदद्देनजर मुख्य मार्ग से जेल तक के एप्रोच रोड निर्माण के निर्देश भी दिए। इस जेल के द्वितीय फेस के निर्माण को गति देने के संबंध में मंत्री सिलावट ने एसीएस पीडब्ल्यूडी के.सी. गुप्ता से निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण कराये जाने संबंधित चर्चा दूरभाष पर की है।
उल्लेखनीय है कि, सांवेर विधानसभा क्षेत्र में इन्दौर-उज्जैन मार्ग पर मध्यप्रदेश की अत्याधुनिक जेल का निर्माण हो रहा है। इस जेल के प्रथम फेस में करीब 60 करोड रूपये की लागत से एडमिशन ब्लॉक, प्रशासनिक ब्लॉक, बंदी किचन, वॉच टावर, जी टाइप एवं एच टाइप क्वार्टर का निर्माण हुआ है। इस अत्याधुनिक जेल के द्वितीय फेस में करीब 217.73 करोड़ रुपए की लागत से 60 बिस्तरीय हॉस्पीटल, बंदियों के लिए वर्कशॉप, स्कूल, कम्यूनिटी हॉल, ओपन थियेटर, मल्टीपर्पस हॉल, जी,एच,ई एवं एफ टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण होना है।
इस अत्याधुनिक जेल में करीब 4 हजार से अधिक बंदियों को रखने की व्यवस्था रहेगी। इस जेल में 3870 पुरूष बंदी के बैरक, 120 महिला बंदी के बैरक, 10 थर्ड जेंडर बंदी के बैरक का निर्माण होना है। इस परिसर में 331 जेल कर्मियों के आवास गृह का निर्माण होगा। इस सेन्ट्रल जेल में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। इस जेल परिसर में हाई सिक्यूरिटी प्रिजनर्स के 31 अंडा सेल का निर्माण भी होगा।
ये भी पढ़े- Indore में लड़कियों ने रैली निकाली, बिना दाढ़ी वाले बॉयफ्रेंड की कर दी मांग
-
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
नवरात्र, अलविदा जुम्मे व ईद पर हुड़दंग और और अराजकता फैलाने वाले जाएंगे जेल, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत












Click it and Unblock the Notifications