Indore में लड़कियों ने रैली निकाली, बिना दाढ़ी वाले बॉयफ्रेंड की कर दी मांग
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऐसा प्रदर्शन हुआ है, जो सुर्खियां बन गया है। यहां लड़कियों ने नकली दाढ़ी और मूंछ लगाकर अनोखे तरह का विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं अब इस विरोध-प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
लड़कियों का यह प्रदर्शन इसलिए भी बेहद खास रहा क्योंकि इस प्रदर्शन का उद्देश्य 'नो क्लीन शेव-नो लव' रखा गया था। इतना ही नहीं, लड़कियों ने हाथों में जो तख्तियां ले रखी थी, उसमें भी स्पष्ट संदेश लिखते हुए 'दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड' की बात लिखी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, लड़कियों ने क्लीन शेव बॉयफ्रेंड के लिए यह रैली निकली है, जहां लड़कियों की मांग है कि, उनका बॉयफ्रेंड क्लीन शेव का होना चाहिए। इस प्रदर्शन में लगभग 10 से 15 लड़कियां नजर आ रही थी। वहीं इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं अब चल पड़ी हैं, जहां कुछ लोग इस तरह के वीडियो सिर्फ दिखावे, और रील के लिए किए गए स्टंट के तौर पर देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस वीडियो को मजाकिया और मनोरंजन बता रहे हैं। बहरहाल, इस मामले पर अभी तक प्रदर्शन करने वाली लड़कियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इस तरह के मामले सामने आए हो, इससे पहले भी इसी तरह के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, जहां पिछले ही दोनों एक लड़की ने शॉर्ट ड्रेस पहनकर वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वहीं इस वीडियो के बाद हड़कंप मचा था, जिसके बाद लड़की ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी। वहीं अब एक बार फिर इंदौर शहर से इस तरह का मामला सामने आया है जिसमें सभी को हैरान कर दिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था पति, पत्नी के सवाल पूछने पर की पिटाई












Click it and Unblock the Notifications