Indore की सड़क पर दौड़ेगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बस, AC और मोबाइल चार्जिंग के साथ ये फीचर्स रहेंगे खास

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से महापौर एवं अध्यक्ष एआईसीटीएसएल बोर्ड पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने एवं यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत योजना के अंतर्गत प्राप्त 10 नवीन, 35 सीटर इलेक्ट्रिक, ए.सी. सिटी बसों का शुभारंभ किया।

इन बसों का संचालन सिटी बस मार्ग क्र. M-6, राजवाड़ा चौक से तेजाजी नगर चौराहे तक (व्याहा भंवरकुआ चौराहा) होगा। यह मार्ग कुल 10.5 कि.मी. है। जिसमें यात्रियों की सुविधा हेतु कुल 19 बस स्टॉप रहेंगे।

Indore

बस पूर्णतः वातानुकूलित रहेगी, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरों की सुविधा, पैसेंजर इनर्फोमेशन सिस्टम (पी.आई.एस.) की सुविधा, एनाउंसमेंट की सुविधा, महिला सुरक्षा हेतु पेनिक बटन एवं एस.ओ.एस. की सुविधा, प्रत्येक सीट के समीप मोबाईल चार्जिंग हेतु यू.एस.बी. पोर्ट की सुविधा एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु फायर सेपरेशन एवं बस अग्निशमन यंत्र आदि उपलब्ध रहेंगे। तकनीकी पूर्णता के पश्चात आगामी माह से यह बसें शहर की सड़कों पर दौड़ेगी। एक बस की कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। स्विच मोबिलिटी कंपनी की यह बसें चेन्नई से बनकर आई है।

वर्तमान में 70 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शहर में किया जा रहा है। जिनमें से 40 इलेक्ट्रिक बसें शहर के विभिन्न मार्गों पर एवं 30 इलेक्ट्रिक बसें बी आर टी एस कॉरिडोर में संचालित है। इस अवसर पर एम आई सी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, एम आई सी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा, ए आई सी टी एस एल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आई ए एस दिव्यांक सिंह एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से महापौर एवं अध्यक्ष एआईसीटीएसएल बोर्ड पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने एवं यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत योजना के अंतर्गत प्राप्त 10 नवीन, 35 सीटर इलेक्ट्रिक, ए.सी. सिटी बसों का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़े- Indore से हिंदुओं का PM मोदी को सख्त संदेश, बांग्लादेश पर बम गिराओ, वरना...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+