Indore News: जल्दी कराइए जांच, क्योंकि ज्यादा वजन का दिल छोड़ रहा साथ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कार्डियक अरेस्ट का मामला सामने आया है, जहां अबकी बार 18 साल के युवक की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। वहीं कार्डियक अरेस्ट के बाद युवक की संदिग्ध मौत के चलते पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि, युवक की मौत दिल का वजन बढ़ाने के चलते हुई है, जहां दिल के बड़े हुए वजन के चलते दिल ने काम करना बंद कर दिया, और युवक की मौत हो गई।

चिकित्सकों की माने तो सामान्य तौर पर दिल का वजन बढ़ाना अच्छा नहीं माना जाता, जहां इसी के चलते लोगों की मौत हो जाती है। इंदौर में इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन एक बार फिर दिल का वजन बढ़ाने के चलते युवक ने दम तोड़ दिया है। इधर, अब चिकित्सक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जहां इसके बाद विस्तृत जानकारी हासिल हो सकेगी।

Indore

लगातार सामने आ रहे मामले

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं। इंदौर जिले से कार्डियक अरेस्ट के दो मामले सामने आए थे, जिसमें से एक मामला शहर के तेजाजी नगर से सामने आया था, जहां 12वीं के लड़के ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था, तो वहीं दूसरा मामला इंदौर के महू से सामने आया था, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था।

शहर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय युवक को जब सुबह परिजन उठाने पहुंचे तो वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उधर, महू में 12वीं कक्षा की छात्रा एग्जाम की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उसे सीने में दर्द उठा, और वह अचेत अवस्था में पहुंच गई, जहां परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया था।

इंदौर से कार्डियक अरेस्ट का ऐसा मामला सामने आया था, जिसने सभी को हिला कर रख दिया था। दरअसल, शहर के कोचिंग संस्थान में पढ़ते-पढ़ते छात्र को साइलेंट हार्ट अटैक हुआ था, जिसके चलते छात्र बैठे-बैठे नीचे गिर गया। वहीं साथी उसे उठाकर अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़े- Indore News: हथियार दिखाकर रील बनाना भारी पड़ा, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए बदमाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+