इंदौर में लाउडस्पीकर पर शुरू हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, अजान के वक्त गूंजेगी राम धुन
इंदौर, 25 अप्रैल: लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी शुरू हो चुका है, जहां चंद्रभागा स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक 4 बार हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर पर किया गया. इसी के साथ-साथ हिंदूवादी संगठनों ने जल्द ही अन्य मंदिरों पर भी लाउडस्पीकर लगाने का ऐलान किया है. साथ ही इन संगठनों ने अजान के वक्त रामधुन का पाठ लाउडस्पीकर पर करने की बात भी कही है.
Recommended Video

लाउडस्पीकर को लेकर आवेदन का सिलसिला जारी
धर्म और संस्कृति का शहर कहे जाने वाले इंदौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहवासी संगठनों की ओर से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर्स को हटाने के लिए आवेदन दिए जा रहे थे, जिसमें बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग समेत ध्वनि प्रदूषण जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा था. वहीं अब इन सबके बीच लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और राम धुन करने का सिलसिला शहर में शुरू हो गया है.
आगे भी जारी रहेगा सिलसिला
इंदौर शहर में वैसे तो कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं, लेकिन चंद्रभागा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर काफी पुराना है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्त भगवान हनुमान जी के दर्शन करने आते हैं, साथ ही मंदिर में रोजाना सुबह 9 बजे और रात 8 बजे महाआरती होती है, लेकिन अब से यहां दिन में 5 बार लाउडस्पीकर के माध्यम से हनुमान चालीसा और रामधुन का पाठ किया जाएगा. साथ ही साथ भगवान कि आरती भी की जाएगी, जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.












Click it and Unblock the Notifications