अजान के वक्त गूंजी राम धुन, लाउडस्पीकर पर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
इंदौर, 26 अप्रैल: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंद्रभागा स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने और राम धुन गाने का सिलसिला जारी है, जहां दिन में कई बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है, तो वहीं राम धुन भी गाई जा रही है. हिंदू संगठन से जुड़े सदस्यों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर की तरह अन्य मंदिरों में भी लाउडस्पीकर लगाने का ऐलान किया है, जहां खेड़ापति हनुमान मंदिर के साथ ही शहर के अन्य मंदिरों में भी हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर रामधुन गाने का सिलसिला शुरू होगा.

आपस में बैठकर चर्चा करें, शहर की शांति सर्वोपरि- कलेक्टर
Recommended Video
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा की, यह सब चीजें बैठकर सुलझाना चाहिए, क्योंकि इसमें पक्ष हो सकता है सही, कई बार मुझे भी बहुत शिकायतें मिली की मस्जिदों में सुबह जो लाउडस्पीकर बजते थे, इतनी ज्यादा तादाद में हो जाते हैं, डायरेक्शन लाउडस्पीकर के ऐसे हो जाते हैं कि सुबह यदि कोई बीमार व्यक्ति है, या कोई बच्चा पढ़ रहा है, उसको डिस्टरबेंस होता है. कई जगह हम लोगों ने इसको रुकवाया भी है, बात भी की जो भी हमारे मस्जिदों के प्रबंध समिति के अध्यक्ष थे, या मौलवी थे. उन्होंने इसका वॉल्यूम भी कम कर दिया, तो कहीं ना कहीं ऐसे कोई भी कृत्य, जो पब्लिक न्यूसेंस में आता है, जिससे आमजन को असुविधा होती है, इसको नहीं होना चाहिए, पर इसमें आपस में बैठकर चर्चा करें, तनातनी का माहौल नहीं होना चाहिए, क्योंकि शहर की शांति सर्वोपरि है, शांत रहना चाहिए शहर. सभी को सुरक्षा का भाव रहना चाहिए. साथ ही कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा की, यह भी गलत है कि यदि किसी पर्टिकुलर डायरेक्शन में किसी धर्म स्थल पर लाउडस्पीकर बजता है, कई जगह यह शिकायतें थी. पहले लाउडस्पीकर कम लगे थे, अब लाउडस्पीकर ज्यादा लग गए हैं. वॉल्यूम बढ़ गया है. कई जगह से इस तरह की शिकायतें आया करती थी, जनता की सुविधाएं देखनी चाहिए सभी को बैठकर समझाना चाहिए, तनातनी का माहौल नहीं होना चाहिए, शहर या देश का डेवलपमेंट तब ही होगा, जब शांति रहेगी.
लाउडस्पीकर को लेकर आवेदन का सिलसिला जारी
धर्म और संस्कृति का शहर कहे जाने वाले इंदौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहवासी संगठनों की ओर से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर्स को हटाने के लिए आवेदन दिए जा रहे थे, जिसमें बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग समेत ध्वनि प्रदूषण जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा था. वहीं अब इन सबके बाद लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और राम धुन करने का सिलसिला शहर में शुरू हो गया है.












Click it and Unblock the Notifications