Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक पर हमला, किस बात को लेकर हुआ विवाद, जानिए
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सचिव रवि विजयवर्गीय पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में विजयवर्गीय गंभीर घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल, विजयवर्गीय की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, अस्पताल में विजयवर्गीय से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है।

कैब चालक से कहासुनी होने के बाद विवाद
पूरा मामला शहर के साकेत नगर का बताया जा रहा रहा है, जहां रहने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सचिव रवि विजयवर्गीय ने किसी काम से कैब बुलाई थी। वहीं कैब चालक से कहासुनी होने के बाद कैब को रवाना कर दिया गया। वहीं इसके बाद कैब चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि विजयवर्गीय पर जानलेवा हमला कर दिया है। वहीं इस हमले में बदमाशों ने विजयवर्गीय पर चाकूओं से वार किया है। हमले के बाद विजयवर्गीय को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया, जहां विजयवर्गीय का इलाज जारी है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
घटनाक्रम के बाद रवि विजयवर्गीय का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने बताया कि, मुझे घटनाक्रम की जानकारी लगी है, मैं हॉस्पीटल आया हूं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहरहाल, इस घटनाक्रम के बाद इंदौर की पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होते नजर आ रहे हैं, जहां सियासी गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सचिव पर हुए हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने घायल रवि विजयवर्गीय का हाल जाना है। बताया जा रहा है कि, रवि विजयवर्गीय फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सचिव रवि विजयवर्गीय पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore News: 'इंदौर छोड़ें, वरना हम भगाएंगे...', पाकिस्तानियों को MLA गोलू शुक्ला का अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications