Indore News: 'इंदौर छोड़ें, वरना हम भगाएंगे...', पाकिस्तानियों को MLA गोलू शुक्ला का अल्टीमेटम
Indore News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब देशभर से पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को निकाला जा रहा है, जहां इसी कड़ी में इंदौर के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला ने अपने क्षेत्र में रहने वाली पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को अल्टिमेटम देते हुए जल्द से जल्द विधानसभा छोड़ने की बात कही है।
वहीं ऐसा ना करने पर MLA गोलू शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को भगाने का सख्त संदेश दिया है।

MLA गोलू शुक्ला ने कही ये बात
सनातनी विधायक गोलू शुक्ला ने बताया कि, विधानसभा-3 में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी काफी तादाद में हैं, उन्हें तुरंत बांग्लादेश या पाकिस्तान चले जाना चाहिए, अन्यथा हम सभी कार्यकर्ता मिलकर उनपर कार्रवाई की मांग करेंगे, और कार्रवाई की मांग के साथ हम खुद उन्हें ढूंढने निकलेंगे, और उन्हे उनके स्थान पर पहुंचाएंगे। 2 दिन में हमारे कार्यकर्ताओं की टीम लगेगी, और जहां बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मिलेंगे उन्हें यहां से भगाने का काम करेंगे।
इंदौर के सुनील ने गंवाई जान
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों ने जान गंवाई है, तो वहीं कई लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। वहीं इंदौर के सुशील नाथेनियल की इस हमले में मौत हो चुकी है, जो अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। वहीं अब सुशील की पत्नी और बच्चों ने हमले की आंखोंदेखी बताई है।
इंदौर के अभिनंदन नगर में रहने वाले सुशील नाथेनियल क्रिश्चियन धर्म के हैं। यही कारण रहा कि, इस हमले में उन्हें जान गंवानी पड़ी। हमले से पहले आतंकियों ने सुशील का धर्म पूछ कर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया था। इंदौर के MR-10 स्थित अभिनंदन नगर में रहने वाले सुनील नाथेनियल एलआईसी की अलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे, जहां आतंकी हमले में उनकी मौत हो चुकी है, तो वहीं उनकी बेटी घायल हुई है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब देशभर से पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को निकाला जा रहा है, जहां इसी कड़ी में इंदौर के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला ने अपने क्षेत्र में रहने वाली पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को अल्टिमेटम देते हुए जल्द से जल्द विधानसभा छोड़ने की बात कही है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर के इस क्षेत्र को मिलेगी फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात, सफर होगा आसान












Click it and Unblock the Notifications