Indore में हेलोवीन पार्टी पर सियासत, कांग्रेसी बोले- BJP नेता पर दर्ज हो FIR
मध्यप्रदेश के इंदौर में गत दिनों मेडिकल कॉलेज में हुई घटना को लेकर डीन संजय दीक्षित एवं भाजपा नेता अक्षय बम सहित अन्य लोगो पर F.I.R दर्ज करने की मांग कांग्रेस ने की है। जहां इसे लेकर ACP संयोगितागंज एवं थाना प्रभारी संयोगितागंज छावनी पर इंदौर शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा घेरावकर ज्ञापन दिया गया।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में हुई हेलोवीन पार्टी के संबंध में गत दिनों मेडिकल कॉलेज में हुई भूत पार्टी को लेकर डीन संजय दीक्षित एवं भाजपा नेता अक्षय बम सहित अन्य लोगों पर F.I.R दर्ज करने की मांग की गई है।

कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने ज्ञापन में कहा है कि, मेडिकल कॉलेज के दिन संजय दीक्षित ने अपने आप को बचाने के लिए नई-नई कहानी गढ़ रहे हैं। गत दिनों मेडिकल कॉलेज में आयोजित भूत पार्टी की अनुमति उन्होंने ही दी थी। वहीं वे ही मीडिया के माध्यम से गलत बयान जारी कर रहे हैं, की किसी संस्था में कोई व्यक्ति या संस्था में बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकता है। वही डीन द्वारा अपने ही निवास पर एवं मेडिकल परिसर में भूत पार्टी का आयोजन करवाया, व अपने ही बंगले में सैकड़ों लोगों को भोजन की भी व्यवस्था करवाई। इस आयोजन को संजय दीक्षित के साथ ही परदे के पीछे रहकर सारी व्यवस्थाएं अक्षम बम द्वारा कराई गई थी। इसलिए डीन संजय दीक्षित दीक्षित व भाजपा नेता साहित अन्य लोगों पर FIR दर्ज की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, सीसीटीवी कैमरे भी जांचे जाएं जिसमें अन्य लोग भी जो मुखाउटा लगाकर बैठे हैं, अनपर भी फिर FIR दर्ज की जाए, ऐसे स्लोगन वहां लिखे गए जिसमें "ओ स्त्री कल आना" जो इंदौर की गरिमा संस्कृतियों को गिराने वाली बात है। डीन संजय दीक्षित बोल रहे हैं की मैने परमिशन नहीं दी तो फिर डीन संजय दीक्षित के बंगले पर भोजन पार्टी कैसे हो जाती है, और मेडिकल कॉलेज के अंदर भूत पार्टी का कार्यक्रम कैसे हो जाता है। यह जांच का विषय है। इसके लिए डीन संजय दीक्षित एवं पर्दे के पीछे रहकर भूत पार्टी आयोजित कराने वाले भाजपा नेता अक्षय बम के साथ ही अन्य लोग जो जिम्मेदार है, इन सभी पर FIR दर्ज की जाये।
ये भी पढ़े- Indore में लड़कियों ने रैली निकाली, बिना दाढ़ी वाले बॉयफ्रेंड की कर दी मांग












Click it and Unblock the Notifications