राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकलसेल को बताया गंभीर बीमारी, बोले- लोग निःसंकोच होकर जांच कराएं

खरगोन में सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें शामिल हुए महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल हुए.

indore

खरगोन में सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें शामिल हुए महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा की, जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकलसेल की बीमारी प्रायः देखने में आती है। जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन बचाने के लिए हमे सिकलसेल की बीमारी को जड़ से खत्म करना होगा। यह बीमारी एक गंभीर एवं अनुवांशिक बीमारी है। थोड़ी सी सजगता, सर्तकता एवं सही उपचार से इस बीमारी पर नियंत्रण के साथ-साथ बीमारी का खात्मा भी किया जा सकता है। जनजातीय भाई-बहन संकोचवश इसकी जांच नहीं कराते है। संकोच नहीं करे आगे आये और जांच कराये, आपकी आज करवाई हुई जांच कल आपके परिवार का भविष्य बचा सकती है।

सांसद पटेल को दी जन्मदिन की बधाई

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नर सेवा ही नारायण सेवा है। लोकसभा सांसद के जन्मदिवस पर उनके संस्थान द्वारा मानव सेवा का जो कार्य किया जा रहा है, उसके लिए लोकसभा सांसद एवं संस्था बधाई के पात्र है। साथ ही कहा कि, सुशीला देवी सेवा संस्थान द्वारा सिकलसेल एनीमिया के क्षेत्र में एवं टीबी रोगियों के पोषण आहार वितरण के लिए जो पुनीत कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। हम सभी को इससे प्रेरणा लेकर अपने सिकलसेल के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारियो, एनजीओ, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारी अपने दौरे के दौरान ग्रामों में लोगों को सिकलसेल के बारे में बताये तथा उन लोगों की स्क्रीनिंग करवाये।

समाज के सभी वर्गों के लिए सेवा कार्य करती है संस्था

कार्यक्रम के दौरान सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि, मेरी माताजी हमेशा समाज के प्रति चिंता करती रहती थी। उन्होंने हमेशा उन्हे गरीबों, दलितों, शोषितों, पीडितों, रोगियों के लिये कार्य करने की प्रेरणा देती थी। उन्हीं के आदर्शाे से प्रेरित होकर सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान का गठन किया गया है। यह संस्था समाज के सभी वर्गों के लिए सेवा का कार्य करती है। उनकी माता हमेशा उनसे कहती थी कि जीना है तो समाज के लिए जीओ और करना है तो कुछ मातृभूमि के लिए करो। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने बताया सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान खरगोन-बड़वानी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बड़वानी जिले के 1141 एवं खरगोन जिले के 1617 इस प्रकार कुल 2758 टीबी मरीजों के नि-क्षय मित्र बने है। और आज कार्यक्रम के दौरान 150 लोगों को पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Indore में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+