MP News: बिना बताए सरकारी स्कूल से शिक्षकों ने मारी छुट्टी, जिम्मेदारों ने लिया सख्त एक्शन

मध्यप्रदेश के बड़वाह से सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ एक्शन का मामला सामने आया है, जहां शिक्षक के स्कूल देरी से पहुंचने और अनुपस्थित रहने पर टीचर के खिलाफ एक्शन हुआ है.

जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े ने बड़वाह विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला मोगांवा के प्रधान पाठक एवं दो माध्यमिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि, शाला में विलंब से आने एवं बिना सूचना के शाला से अनुपस्थित रहने के कारण क्यों न उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाए और अनुपस्थित अवधि का वेतन काटा जाए। इन शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।

Khargone

ग्राम पंचायत मोगांवा के सरपंच द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को 16 नवंबर को प्रातः 11 बजे दूरभाष पर शिकायत की गई कि माध्यमिक शाला मोगांवा के प्रधानपाठक परसराम चौहान, माध्यमिक शिक्षक रायसिंह कनासे एवं संजीव पंवार विलंब से शाला आए हैं और पिछले दो-तीन दिनों से शाला से अनपुस्थित रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कानुड़े ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रधानपाठक परसराम चौहान एवं माध्यमिक शिक्षक रायसिंह कनासे व संजीव पंवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी, बीआरसी एवं संकुल प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र की शालाओं का सतत निरीक्षण करते रहे।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के बड़वाह से सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ एक्शन का मामला सामने आया है, जहां शिक्षक के स्कूल देरी से पहुंचने और अनुपस्थित रहने पर टीचर के खिलाफ एक्शन हुआ है.

ये भी पढ़े- Indore में अवैध कॉलोनी पर चल नगर निगम का बुलडोजर, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+