MP के Dewas को मिली सौगात, जानिए अब कैसे आसानी से मिल सकेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खातेगांव अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने नवीन भवन का निरीक्षण किया। नवीन भवन में बनाये गए विभिन्न वॉर्डों को देखा और अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विदिशा लोकसभा क्षेत्र सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, राजीव खंडेलवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सलिता धनवारे, कचरू पटेल, राजेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

Dewas

द्वितीय चरण में 50 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि, स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है। प्रदेश सरकार ने कोविड काल में भी बेहतर सुविधा दी है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पतालों का उन्नयन कर कायाकल्प किया जा रहा है। देवास जिले में भी अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। खातेगांव अस्पताल 30 बिस्तर का है, जल्द ही द्वितीय चरण में 50 बिस्तर का बनाया जाएगा सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।

प्रदेश में मिल रही तमाम सुविधाएं

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के सारे अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है। खातेगांव अस्पताल में भी मशीने दी जाएगी, डॉक्टर एवं स्टाफ की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। टेली मेडिसिन की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाएं खोली जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सभी पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि, अस्पताल का नवीन भवन बनने से खातेगांव के आसपास के गांवों के हजारों नागरिकों को ईलाज की सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+