MP: खुद को सरकारी नौकरी वाला बताकर कर ली 7 शादियां, आठवीं शादी करने से पहले खुला राज
एमपी में एक आरोपी ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी का इंस्पेक्टर बताकर 7 शादियां कर ली। वहीं आठवीं शादी से पहले ही उसका राज खुल गया.

मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक आरोपी ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी का इंस्पेक्टर बताकर 7 शादियां कर ली। इतना ही नहीं, वह आठवीं शादी छत्तीसगढ़ की बैंक कैशियर से करने जा रहा था, लेकिन सातवीं पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसने सात शादियां की है, जहां वह आठवीं शादी करने जा रहा था। रिमांड के दौरान उसने पुलिस को बताया कि, उसे लड़कियों को ठगने में मजा आ रहा था। वहीं अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद को एनसीबी का इंस्पेक्टर बताता था, और लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शादियां करके ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ऐसे ही शादी छत्तीसगढ़ में करने जा रहा था, जहां उसकी आठवीं शादी थी। लेकिन, पुलिस ने शादी से 1 दिन पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आरोपी को इंदौर लेकर आई है, जहां अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता था, और फिर उन्हें फंसा कर उन्हें झूठी कहानियां सुनाता था, और खुद को एनसीपी का इंस्पेक्टर बताता था, जिसके बाद लड़कियां आरोपी के झांसे में आ जाती थी, और फिर वह शादी करके ठगी की वारदात को अंजाम देता था।
बेहद शातिर है ठग
पुलिस के मुताबिक आरोपी सभी महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने से पहले कॉमन कहानियां सुनाता था। इतना ही नहीं आरोपी की शिकायतकर्ता पत्नियों में एक पत्नी डिप्टी रेंजर भी निकली है, जहां उसने आरोपी पर आरोप लगाते हुए 5 लाख लेने और उसके ही नाम से नई कार खरीदने का आरोप लगाया है। आरोपी के 3 महिलाओं से 2 बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि, आरोपी बेहद ही शातिर था, जहां वह अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीकों से शादियों को अंजाम देता था, जिसमें वह लड़कियों को सरकारी नौकरी का लालच देकर फंसाता था, और फिर ठगी की वारदात को अंजाम दे जाता था।
ये भी पढ़े- Khargone bus accident: ओवरलोड बस को तेजी से दौड़ा रहा था ड्राइवर, लाख समझाने पर नहीं माना, हो गया हादसा












Click it and Unblock the Notifications