Khargone bus accident: ओवरलोड बस को तेजी से दौड़ा रहा था ड्राइवर, लाख समझाने पर नहीं माना, हो गया हादसा

Khargone bus accident में बस की रफ्तार तेज होने पर कई बार यात्रियों ने ड्राइवर को बस की रफ्तार धीमी करने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर नहीं माना और पुल पर बस अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद रेलिंग तोड़कर बस नीचे जा गिरी।

khargone

Recommended Video

    बस हादसे पर सरकार की बड़ी कार्रवाई,RTO अधिकारी को किया सस्पेंड

    खरगोन में हुए दर्दनाक हादसे में 24 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, तो वहीं 20 से ज्यादा लोगों को अभी भी घायल हैं, जो अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं हादसे में घायल हुए मरीजों से मिलने प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना, यहां उन्होंने घायलों से बातचीत भी की है, तो वहीं हादसे में घायल हुए यात्रियों ने बताया कि, बस का ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इतना ही नहीं बस पूरी तरह भरी हुई थी। साथ ही बस की रफ्तार तेज होने पर कई बार यात्रियों ने ड्राइवर को बस की रफ्तार धीमी करने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर नहीं माना और पुल पर बस अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद रेलिंग तोड़कर बस नीचे जा गिरी।

    ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

    घायल ने बताया कि, बस में लगभग 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। इतना ही नहीं बस में जरूरत से ज्यादा लोगों को ड्राइवर नहीं बैठा रखे थे। बस की रफ्तार तेज होने पर बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर को रफ्तार कम करने के लिए टोका लेकिन ड्राइवर नहीं माना, वहीं जब बस पुल पर पहुंची तो बस अनियंत्रित होने लगी, इसके बाद ड्राइवर का स्टेरिंग पर से कंट्रोल हट गया, और बस रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। बस के बीच वाले हिस्से में बैठे यात्रियों ने बताया कि, बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, इसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता। उधर, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

    प्रभारी मंत्री का एक्शन

    मध्यप्रदेश के खरगोन में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब अनियंत्रित बस रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल घायलों से मिलने और घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों के इलाज को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उधर, प्रभारी मंत्री ने RTO के खिलाफ कार्रवाई करते हुए RTO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही दुखदाई रहा, जब प्रदेश के खरगोन में सुबह लगभग साढ़े 8 बजे श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। इस हादसे में 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Khargone bus accident: प्रभारी मंत्री कमल पटेल जाना घायलों का हाल, RTO को निलंबित किया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+