Indore News: सिर दर्द के कारण 17 साल की लड़की का ब्लड प्रेशर बढ़ा, चंद मिनटों में दम तोड़ा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 साल की लड़की को अचानक सिर दर्द हुआ, जिसके बाद लड़की की तेजी से तबीयत बिगड़ी। लड़की की तबीयत बिगड़ती देख परिजन तुरंत लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल में ब्लड प्रेशर बढ़ाने के चलते डॉक्टर ने लड़की को इंदौर रेफर कर दिया। वहीं इंदौर पहुंचने से पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।

सांवेर तहसील की रहने वाली लड़की को अचानक सिर में दर्द उठा था, जिसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी। लड़की की तबीयत बिगड़ती देख लड़की के परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात कही। लड़की का ब्लड प्रेशर 80 से 400 तक जा पहुंचा था। जिसके बाद लड़की के परिजन उसे लेकर इंदौर के MY अस्पताल पहुंचते उससे पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।

Indore

कार्डियक अरेस्ट के मामले आ रहे सामने

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं। इंदौर जिले से कार्डियक अरेस्ट के दो मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक मामला शहर के तेजाजी नगर से सामने आया, जहां 12वीं के लड़के ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया, तो वहीं दूसरा मामला इंदौर के महू से सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया।

शहर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय युवक को जब सुबह परिजन उठाने पहुंचे तो वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महू में 12वीं कक्षा की छात्रा एग्जाम की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उसे सीने में दर्द उठा, और वह अचेत अवस्था में पहुंच गई, जहां परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

इंदौर से कार्डियक अरेस्ट का ऐसा मामला सामने आया था, जिसने सभी को हिला कर रख दिया था। दरअसल, शहर के कोचिंग संस्थान में पढ़ते-पढ़ते छात्र को साइलेंट हार्ट अटैक हुआ था, जिसके चलते छात्र बैठे-बैठे नीचे गिर गया। वहीं साथी उसे उठाकर अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़े- Indore News: दिल पर पड़ा परीक्षा का प्रेशर, 12वीं क्लास के 2 बच्चों को आया हार्ट अटैक, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+